ईश्वर-उपासना-विधि
[आकार--२३x३६/१६, पृष्ठ-२२४, मूल्य-१०० रूपये]
‘ईश्वर-उपासना-विधि’ ग्रन्थ में डॉ० वेदप्रकाश आर्य ने ब्रह्मयज्ञ (सन्ध्या), देवयज्ञ (हवन), पितृयज्ञ, बलिवैश्वदेवयज्ञ और अतिथियज्ञ की विस्तृत, रोचक, अत्यन्त सरल और वैज्ञानिक व्याख्या की है तथा सभी मन्त्रों के शब्दार्थ के साथ-साथ ताटंक छन्द में उनका संगीतमय काव्यरूपान्तरण भी किया है। डॉ० वेदप्रकाश आर्यने इस अनुपम ग्रन्थ के अन्त में स्वरचित अनेक मनोहारी भक्तिगीत भी प्रस्तुत किये हैं। प्रस्तुत ग्रन्थ से ईश्वर-उपासना और इसका स्वाध्याय करके अपना जीवन सफल बनाएँ। ‘ईश्वर-उपासना-विधि’ की साजसज्जा एवं मुद्रण अत्यन्त सुन्दर हैं तथा गत्ते की पक्की जिल्द है।