दयानन्द-महिमा
[आकार-२०x३०, पृष्ठ-८४ मूल्य- ३० रूपये]


डॉ० वेदप्रकाश आर्य ने ‘दयानन्द-महिमा’ पुस्तक में अपने सद्गुरू, आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ समाज-सुधारक और वैदिक धर्म के पुनरूद्धारक महर्षि दयानन्द सरस्वती के युग की परिस्थितियों, उनके व्यक्तित्व की विशेषताओं तथा उनके महान कार्यों को गीत-शैली में बहुत ही सरल और सुन्दर भाषा में लिखा है। ‘दयानन्द-महिमा’ को जब संगीत के साथ गाया जाता है, तो श्रोता मन्त्रमुग्ध हो जाते हैं। ‘दयानन्द-महिमा’ के पाठको और श्रोताओं को महर्षि दयानन्द सरस्वती के महान् जीवन, विचारों और कार्यों का ज्ञान हो जाता है तथा अपने जीवनों को सफल बनाने की शुभ प्रेरणा मिलती है।